अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा): शनिवार की संध्या कनगुरुआ से घंघरी जाने के क्रम में कृष्ण यादव उम्र लगभग 65 वर्ष लिलाजन नदी के बाढ़ में बह गए थे,परिजनों के काफी खोजबीन के बाद कहीं पता नहीं चल सका था ,जो जल स्तर कम होनें पर हंटरगंज थाना क्षेत्र के उरैली एवं पिंडरी गाँव के सिवाना पर लीलाजन नदी से शव बरामद किया गया,जिसकी पहचान वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के घंघरी एवं वर्तमान कनगुरुआ गांव निवासी कृष्ण यादव 65 वर्ष के रूप में हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजन थाने को दे दी है।
