अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Ek Sandesh Live Road Accident

MUSTFA

मेसरा : ओरमांझी थाना क्षेत्र के गुड्डू पांचा के पास जबरदस्त सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के तेतरिया टोला निवासी प्रदीप महतो(42) पिता ननकु महतो के रूप में की गई है। यह घटना शनिवार की रात लगभग आठ बजे की है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी बाइक से किसी काम को लेकर गुड्डू चौक गया था और लौटने के क्रम जैसे ही तेतरिया टोला जाने वाली मोड़ पर पहूंचा की सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक सड़क पर गिर गया और वाहन चालक ने युवक को कुचलते हुए फरार हो गया। इसकी भनक लगते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ा। साथ ही युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने सिकिदिरी-ओरमांझी के मुख्य पथ को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाकारित वाहन कोई हाइव या टरबो बताया जा रहा था। वहीं आक्रोशित भीड़ ने दुर्घटनाकारित वाहन का पता ललाने व मुआवजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया था। सूचना पाकर ओरमांझी थाने की पुलिस घटना स्थल पहूंच गई थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाने का प्रयास कर रही थी।

Spread the love