Deepak Mishra
बरवाडीह/लातेहार: बरवाडीह थाना क्षेत्र के केचकी पंचायत के ग्राम कंचनपुर में एक युवक तालाब में नहाने के लिये गया हुआ था जिसका मौत गहरे पानी में चले जाने के वजह से हो गई है। मृतक की पहचान श्रीकांत सिंह, पिता जवाहर सिंह, ग्राम कजरी, गाड़ी, पलामू के रूप में की गई है। मिली जानकारी जानकारी के अनुसार श्रीकांत सिंह कंचनपुर में अपने रिश्तेदार अमेरिका सिंह के घर में दो दिन पहले आया हुआ था।
शनिवार को अमेरिका सिंह के घर के पास स्थित तालाब में नहाने के दौरान में गहरे पानी में डूब गया था और उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार को बरवाडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को बरामद करने के लिये काफी मशक्कत की लेकिन, शनिवार को पुलिस शव को बरामद नहीं कर पाई थी। काफी मशक्कत करने बाद में रविवार को पुलिस ने युवक के शव को बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये लातेहार सदर अस्पताल में भेज दिया है युवक के असामयिक मौत हो जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
