गुटखा खाकर अस्पताल परिसर में घूमने वाले सात लोगों पर जुर्माना

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

साहिबगंज: सदर अस्पताल प्रशासन ने गुटखा खाकर अस्पताल परिसर में घूमने वाले 7 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। जानकारी अनुसार शनिवार को छोटी कोदरजनना निवासी आलोक रंजन और मो सरफराज, रसूलपुर दहला निवासी आनंद कुमार पासवान, राजमहल के फुलवरिया निवासी मो अफसर शेख, कबूतरखोपी निवासी सोनू रविदास, दहला निवासी असगर अंसारी और उधवा के राधानगर निवासी हैनुल शेख से तम्बाकू उत्पाद खाकर अस्पताल में घूमने के आरोप में प्रति व्यक्ति 100 रुपए सहित कुल 700 रुपए बतौर दंड वसूला गया। सभी को दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

Spread the love