अजय राज,
प्रतापपुर(चतरा): प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम अंसारी का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर आलोक रंजन चौधरी को प्रतापपुर थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। बुधवार को उन्होंने प्रतापपुर थाना प्रभारी के रूप में निवर्तमान थानाप्रभारी कासिम अंसारी से पदभार ग्रहण कर लिया। वहीं बताते चलें कि अपने कार्यकाल के दौरान कासिम अंसारी ने क्षेत्र में कानून- व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण और जनसहयोग बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इन्होंने अपने कुशल नेतृत्व के बल पर कई मामलों का उद्भेदन किया साथ हीं कई भगोड़े आरोपियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। उनके स्थानांतरण की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों में मायूसी छा गई। नए थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि प्रतापपुर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम जनता से पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है।
