बिहार की नवनिर्वाचित सरकार में सीएम नीतीश सहित 26 मंत्रियों ने ली शपथ

NATIONAL

भाजपा से 14, जदयू से 08, लोजपा (आर) से 02, हम और रालोमा से एक-एक मंत्री ने ली शपथ

Eksandeshlive Desk

पटना : बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने गुरुवार सुबह 11.30 बजे पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

मंत्रियों की सूची : सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे, नितिन नवीन, सुरेंद्र मेहता, संजय टाइगर, लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, राम कृपाल यादव, रमा निषाद, नारायण प्रसाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, सुनील कुमार, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, विजय चौधरी, मदन साहनी, जमा ख़ान, संजय पासवान, संजय सिंह, संतोष कुमार सुमन, दीपक प्रकाश। राजग मंत्रिमंडल में दलित – 5, राजपूत – 4, कुशवाहा – 3, भूमिहार – 2, कुर्मी- 2, यादव – 2, वैश्य – 2, मल्लाह – 2 के अलावा ब्राह्मण, कायस्थ, मुस्लिम व ईबीसी से एक-एक मंत्री बना गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेन्द्र प्रधान, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, चिराग पासवान, अर्जुन राम मेघवाल, अनुप्रिया पटेल, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा माैजूद रहे। इसके अलावा आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडण्वीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक सहित अन्य विशिष्ट अतिथि, सांसद, नवनिर्वाचित विधायक, विधान पार्षद, गणमान्य व्यक्ति, राजनीतिक कार्यकर्त्ता के साथ-साथ बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Spread the love