बेंती पूजा पंडाल का किया गया उद्घाटन

360° Ek Sandesh Live Religious

Eksandeshlive Desk

पिपरवार: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बेंती पंचायत में दुर्गा पूजा का पंडाल का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित टंडवा दक्षिणी की जिला परिषद नेहा उरांव एवं बेंती पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने फीता काटकर किया। पूजा पंडाल का उद्घाटन होने के साथ ही मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता रानी के दर्शन होते ही जय मां दुर्गा, जय मां शेरावाली, जय मां भवानी, जय मां भगवती के जयकारे से पूरा पूजा पंडाल गुंज उठा। इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष हरिनारायण गंझू, रोहन गंझू ,प्रेम ठाकुर, बैजनाथ प्रजापति, राजेश प्रजापति, गणेश भुईयां, खजांची प्रजापति, रामबालक गंझू , हेमराज प्रजापति, सेवक गंझू , लखन साव, रोहित केसरी, दिलीप गंझू, ललित ठाकुर, जयराम भुईयां, सिकेन्द्र प्रजापति, गणेश गंझू , मनोज गंझू , रौशन गंझू , रचित गंझू, मनु केशरी, संतोष केशरी, आदित्य केशरी, सोनू केशरी, नितेश प्रजापति, सुनील केशरी, अभय केशरी, गोलू केशरी, अभिजीत ठाकुर समेत अन्य ग्रामीण एवं पूजा के कमिटि के सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love