भू अर्जन कार्यालय के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किये गये सुनील कुमार पांडे

Ek Sandesh Live Politics

बालुमाथः बालुमाथ प्रखंड के चेताग निवासी सुनील कुमार पांडे पिता राजेन्द्र पांडे को बालुमाथ प्रखंड के अंचल कार्यालय भू अर्जन भुमि सुधार राजस्व विभाग के लिए विधायक प्रतिनिध नियुक्त किया गया है। इस संबंध में लातेहार विधायक प्रकाश राम ने पत्र जारी करते हुए विभाग को सूचना दी है कि श्री सुनील कुमार पांडे को विधायक प्रतिनिधि के रूप में अंचल कार्यालय के लिए नियुक्त किया जाता है ताकि विधायक के उनुपस्थिति में वे आंचल कार्यालय में होने वाले बैठकों में भाग लेगें। ज्ञात हो कि सुनील कुमार पांडे की छवि समाज में एक बेहतर समाजसेवी के रूप में है। उनके द्वारा लगातार समाजिक कार्यो में बढ-चढ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। इस सबंध में सुनील कुमार पांडे ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि के रूप में उनकी नियुक्त होने से उनके उपर कार्य की जिम्मेवारी काफी बढ गई है। वे प्रयास करेंगे की विधायक प्रकाश राम के विश्वास पर खरा उतरें। श्री पांडे ने कहा कि इस नियुक्ति से उनपर लोगों का भरोसा और भी बढा है। यही नही विधायक के प्रति भी लोगों का भरोसा बढा है। वे विधायक प्रतिनिधि के रूप में अपनी मजबुत उपस्थिति दर्ज करायेंगे।

Spread the love