चतरा जिला एकल विद्यालय अभियान के तहत जिले की समिति बैठक हुआ सम्पन्न

360° Education Ek Sandesh Live


अशोक अनन्त
चतरा:
जिले में एकल विद्यालय जिला कार्यालय चतरा स्टेडियम के समीप एकल विद्यालय समिति के अंचल कार्य समीक्षात्मक बैठक किया गया। बैठक का उद्घाटन भारत माता, सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।
बैठक में एकल विद्यालय अभियान के तहत सभी विद्यालय समिति को कार्य क्षेत्र, संरचना, गतिविधि, परिलब्धि व शैक्षणिक नियमों का अनुपालन से संबंधित विभिन्न पहलूओं पर समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित अंचल संरक्षक नंदलाल केसरी ने अनुशासितव व्यवस्थितरूप से समितियों को शैक्षणिक संचालन का मार्गदर्शन दिया। अंचल अध्यक्ष दिलीप नारायण लाल गुप्ता, अंचल उपाध्यक्ष विवेक सिंह, अंचल ग्राम विकास समिति प्रदीप रावत, अंचल कार्यालय प्रभारी सुनील सिन्हा, अंचल समिति सदस्य अरुण कुमार सिंह, संत कुमार सिंह, अंचल ग्रामस्वराज अध्यक्ष संजय सिंह, अंचल अभियान प्रमुख प्रेम राम, अंचल कार्यालय प्रमुख कुंदन कुमार रजक, अंचल गतिविधि प्रशिक्षक मोहित महतो सभी समिति एवं अंचल कार्यकर्ता समीक्षा करते हुए आगामी कार्य योजना पर चर्चा किया गया।

Spread the love