नेपाल : सुनसरी जिले के दुहवी नगरपालिका–4 में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास

INTERNATIONAL

Ashutosh Jha

काठमांडू : नेपाल के कोशी प्रदेश के अंतर्गत सुनसरी जिले के दुहवी नगरपालिका–4 में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के निर्माण हेतु रविवार को काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव नारायण सिंह तथा दुहवी नगरपालिका के मेयर बेद नारायण गच्छदार ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। भारत सरकार के लगभग नेपाली रुपये 16.4 करोड़ के आर्थिक सहयोग से इस ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। यह उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना सुनसरी के दुहवी नगरपालिका के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी।

दुहवी नगरपालिका के मेयर तथा अन्य संबंधित पक्षों ने भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई विकास सहायता की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि यह नई संरचना दुहवी नगरपालिका में सतत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने में सहायक होगी। निकटतम पड़ोसी के रूप में भारत और नेपाल के बीच व्यापक और बहु-क्षेत्रीय सहयोग जारी है। उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन से प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में अवसंरचना विकास को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ विकास और समृद्धि की दिशा में नेपाल सरकार के प्रयासों को सुदृढ़ करने के लिए भारत सरकार के निरंतर सहयोग का भी प्रतिबिंब मिलता है।

Spread the love