लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स मे जनता को राहत मिले: अविनाश कौर

360°

News by Nutan    लोहरदगा: नगर परिषद वार्ड नंबर 8 की पार्षद अविनाश कौर ने लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षदों से निवेदन किया है कि जिस तरह कोडरमा जिले में होल्डिंग टैक्स में जनता को राहत पहुंचाई गई हैं,उसी तर्ज पर लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स में कमी करते हुए जनता को राहत देने का कार्य किया जाए, जैसा की विदित है कोडरमा ,झुमरीतिलैया व डोमचांच नगर निकायों मे नागरिकों के लिए बेतहाशा बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स दर में विभाग द्वारा अब कमी की गयी है़ इससे तीनों शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को काफी राहत मिलेगी़.इस मामले को लेकर नव गठित बोर्ड ने हस्तक्षेप करने की मांग की थी़ साथ ही डीसी को पत्र सौंपकर टैक्स दर कम करने का अनुरोध किया गया था़. सर्किल रेट के बाद अब होल्डिंग टैक्स कम हुआ है तो लोगों को राहत मिलेगी़,बताते हैं कि सर्किल रेट के बाद होल्डिंग टैक्स का जो नया दर लागू होगा। उसमें लोगों को बड़ी राहत मिलेगी़। कॉमर्शियल जगह के लिए जो टैक्स पहले देना पड़ता था उसमें अब करीब 35 से 40 फीसदी तक कम भुगतान करना होगा, जबकि घरेलू टैक्स जो पहले देना पड़ता था उसमें अब 25 से 30 फीसदी तक कम भुगतान करना होगा़ हालांकि, यह भुगतान दर नए वित्तीय वर्ष के लिए लागू होगा। जानकारों के मुताबिक झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में यदि पूर्व में 1000 वर्ग फिट के मकान के लिए करीब 1740 रुपये होल्डिंग टैक्स लगता था तो अब इतने ही वर्गफीट मकान के लिए लगभग 1264 रुपये बतौर होल्डिंग टैक्स देना पड़ेगा. लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में भी सभी वार्ड पार्षदों से निवेदन हैं कि इसी तरह का प्रस्ताव लोहरदगा नगर परिषद के बोर्ड की बैठक में में लाया जाए और नगर विकास विभाग को भेजा जाए ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

Spread the love