महुआडांड़ में नायक एवं घासी समाज की विशेष कमेटी का हुआ गठन

360° Ek Sandesh Live

News by Mukesh

महुआडांड़ : प्रखंड के बरदौनी ग्राम में 12 अप्रैल को नायक घासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इस बैठक का उद्देश्य घासी समाज के उत्थान, सामाजिक एकता और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना था। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कल्याण समिति के प्रदेश सचिव सह घासी समाज संघ गुमला के जिला अध्यक्ष श्री खुशमण नायक शामिल हुए। उनके साथ जिला सचिव शक्ति नायक, जिला मीडिया प्रभारी जीतू नायक, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मंटू नायक, लातेहार जिला संगठन मंत्री कुलदीप नायक एवं संयोजक सुरेंद्र नायक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास, शिक्षा के प्रसार, युवाओं की भागीदारी, तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों को एकजुट होकर कार्य करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।बैठक के अंत में प्रखंड स्तर पर एक नई कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में अध्यक्ष पद के लिए जगन्नाथ नायक, उपाध्यक्ष के रूप में महावीर नायक, सचिव के रूप में सुभाष नायक, कोषाध्यक्ष के रूप में प्रेम राम तथा सहसचिव के रूप में बबलू नायक को चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन समाज की एकता और प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।

Spread the love