बंगाल की 152 सीटों पर तीन बजे तक 78% प्रतिशत मतदान

Ek Sandesh Live plotical

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर छिटपुट घटनाओं के बीच वोट संपन्न हुआ।  152 सीटों पर कुल 1 हजार 478 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में है जिनका भाग्य आज मत पेटियन में बंद हो गया। 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से अधिक मतदान केन्‍द्र स्‍थापित किए गये थे। इनमें से सात हजार 384 मतदान केन्‍द्रों को अत्‍यधिक संवेदनशील माना जा रहा था। मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। वोटिंग 44,376 बूथों पर हुई, जिसमें लगभग 3,000 सहायक बूथ भी शामिल हैं। 5,444 बूथों का प्रबंधन महिलाएं ने कि और 207 मॉडल बूथ भी बनाए गए थे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मतदान का दूसरा चरण बुधवार को होगा।

भाजपा नेता अग्निमित्रा ने कार पर हमला का लागाया आरोप

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल की कार की पिछली खिड़की पर कथित तौर पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे वह टूट गई। उन्होंने कहा, “जब हम आसनसोल के रहमत नगर में एक पोलिंग बूथ से बाहर निकल रहे थे, तब मेरी चलती कार पर पत्थर फेंका गया। यह बिल्कुल साफ है कि इसके पीछे कौन है। यह चुनाव को प्रभावित करने की एक कोशिश है। हमने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।” कुमारगंज से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार का दावा है कि कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में TMC कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया, जिसमें वह घायल हो गए और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।

पूरी रात धमकाते रहे तृणमूल कार्यकर्ता’: हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद के नौदा में झड़प को लेकर हुमायूं कबीर ने कहा, “इन बूथों पर तृणमूल कार्यकर्ता पुलिस के साथ मिलकर पूरी रात हंगामा कर रहे हैं। वे पैसे देकर और अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर चीजों को प्रभावित कर रहे हैं। बाहर लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है और पूरी रात उन्हें धमकियां दी गईं। इसमें शामिल लोगों को पुलिस थानों से हटाना चाहिए और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।”

Spread the love