झारखण्ड जेनरल कामगार यूनियन जिला लातेहार के तत्वाधान में सभा का आयोजन

360° Ek Sandesh Live

बालूमाथ: झारखण्ड जेनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष सह झा०मु०मो० प्रखण्ड अध्यक्ष कि अध्यक्षता में कामगार मजदूरों कि एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रखण्ड के मजदूर उपस्तिथ हुए। कामगार यूनियन के अध्यक्ष सह प्रखण्ड अध्यक्ष प्रदीप गंझू ने अपने सम्बोधन मे बताया कि आज 1 मई 2026 को पूरे विश्व में ‘अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’ मनाया जा रहा है। इस दिन को मजदूरों के संघर्ष,बलिदान, उनके योगदान एवं उनके अधिकारों के अधिकारों के रूप में याद किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस दिन की शुरुआत 1 मई 1886 को शिकागो में हुए ‘हेमार्केट आंदोलन’ से हुई थी, जब मजदूरों ने अपने काम के घंटों को सीमित कर 8 घंटे करने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया था, साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण, निर्माण कार्यों, औद्योगिक विकास और अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी में श्रमिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर श्रमिकों के कल्याण, उचित मजदूरी, सुरक्षित कार्यस्थल और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं पर भी चर्चा की।

एकजुटता और सम्मान का संदेश: ​मजदूर दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में श्रम की गरिमा को बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि हर मजदूर को उसके कार्य के अनुरूप उचित सम्मान और पारिश्रमिक मिले।

विशेष संदेश: “मेहनत की कोई सीमा नहीं होती, हर श्रमिक का सम्मान ही समाज की सच्ची प्रगति है।”
मौके पर जिला अध्यक्ष के अलावा सैकड़ों ग्रामीण मजदूर उपस्थित रहे।

Spread the love