KULDEEP RAM
टंडवा: थाना क्षेत्र के धनगड़ा चौक स्थित एक सूखा आम का पेड़ बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है। बताया जाता है कि यह पेड़ पिछले दो वर्षों से पूरी तरह सूख चुका है, लेकिन अब तक इसे हटाने की कोई पहल नहीं की गई है। स्थानीय ग्रामीणों में इसको लेकर लगातार भय बनी हुई है। शिव प्रसाद गुप्ता का कहना है कि तेज आंधी-तूफान के दौरान यह पेड़ कभी भी गिर सकता है। जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। बड़ी बात यह है कि यह पेड़ मुख्य सड़क के ठीक सामने स्थित है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस सूखे पेड़ को हटाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
