KULDEEP RAM
टंडवा: चतरा में संचालित कोल परियोजना एवं एनटीपीसी में हजारों हजार लीटर डीजल प्रत्येक दिन की खपत है। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तेल कंपनियों द्वारा आपूर्ति में की गई कटौती के कारण अधिकांश पंपों पर नो स्टॉक का बोर्ड लगा दिया गया है। इसका असर अब शादी के लिए होने वाली गाड़ियों की बुकिंग पर दिख रहा है। डीजल की कमी और पंपों पर घंटों लगने वाली लंबी कतारों की वजह से टैक्सी संचालक नई बुकिंग लेने से कतराने लगे हैं। इधर जिले में संचालित कोल परियोजना एवं एनटीपीसी में हो रहे फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग में पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं मिलने से ट्रांसपोर्टिंग में काफी समस्या का सामना उठाना पड़ रहा है।
