SUNIL KUMAR
बरहरवा (साहिबगंज): नाबीद अंजुम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उन्हें पुनः साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, वर्तमान विधायक पाकुड़ निषाद आलम, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डॉ. तनवीर आलम तथा जिला अध्यक्ष साहिबगंज बरकतुल्लाह खान के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया है।
नाबीद अंजुम ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का वे हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरे तन-मन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस पार्टी को और सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
