By sunil
रांची : बंगाल, असम व पुडुचेरी में भारी मतो से भाजपा के जीत से भाजपाइयों ने हरमू स्थित कार्यालय में जमकर अतिशबाजी की, इसके साथ लड्डू और झालमुड़ी खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई दी। मौके पर भाजपा अध्यक्ष अध्यक्षआदित्य साहू ने अब अँधेरा छंट चुका है और भगवामय सूरज का उदय हुआ है। उन्होंने समस्त देशवासियों, पार्टी के समर्पित कार्यकतार्ओं एवं सम्मानित मतदाताओं को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास, कार्यकतार्ओं के अथक परिश्रम और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकास और सुशासन की राजनीति पर लगी मुहर है। आदित्य साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार के 15 वर्षों के कुशासन का अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता लंबे समय से तृणमूल सरकार की नीतियों से त्रस्त थी। बंगाल की कानून-व्यवस्था चरमरा गयी थी। अपराध और अराजकता के माहौल से जनता परेशान थी, आज उसका अंत हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि आज बंगाल की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से इन सभी स्थितियों का जवाब देते हुए बदलाव का मार्ग चुना है और एक नई दिशा की शुरूआत की है।प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती और कार्यकतार्ओं की अथक मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है। वही अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रचंड जनादेश के लिए पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता-जनार्दन को नमन और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता का हार्दिक अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में बंगाल में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली जीत कार्यकतार्ओं के अथक परिश्रम और उनके वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकतार्ओं ने जिस निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ जनता के बीच काम किया है।
