समर कैंप बच्चों के समग्र विकास का बड़ा माध्यम: रोशनी खलखो

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

रांची: रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो ने कहा है कि समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास में बड़ा माध्यम हैं। यह एक तरह से उनके समग्र विकास का बड़ा जरिया भी है। चुटिया स्थित एलएन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन उन्होंने नन्हे बच्चों को प्रोत्साहित किया। ड्राइंग और दूसरी एक्टिविटी के लिए बच्चों के जोश, उत्साह को सराहा। कहा कि समर कैंप के जरिये एक ही जगह डांस, म्यूजिक, मैजिक शो, ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, योग और अन्य विधाओं में बच्चे भाग लेकर बहुत कुछ सीखते हैं। स्कूल की यह अच्छी पहल है। पार्क, बगीचे में जाने की तुलना में स्कूल परिसर के अंदर अपने हमउम्र साथियों के बीच विभिन्न गतिविधियों का आनंद लेना बच्चों के लिए रुचिकर साबित होता है। मौके पर उन्होंने बच्चों संग कुछ पल भी बिताए। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल मधुबाला पांडेय, निदेशक सुमित पांडेय, स्कूल टीचर्स सहित कई अभिभावक भी उपस्थित थे‌। इससे पहले बुधवार को समर कैंप के पहले दिन रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज कुमार और वार्ड पार्षद आरती कुमारी ने भी बच्चों का उत्साह बढाया था। मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए थे। अब शुक्रवार को समर कैंप के आखिरी दिन पुल डांस, रेन डांस और अन्य गतिविधियां होंगी और बच्चों को सम्मानित भी किया जायेगा।

Spread the love