हजारीबाग : संत कोलम्बस मिशन हॉस्पिटल में एक बार फिर सफल उपचार ने मरीजों के बीच नई उम्मीद जगाई है। अस्पताल की अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता कुमारी ने बड़े आकार के फाइब्रॉइड गैर कैंसरयुक्त गांठ का सफल ऑपरेशन कर मरीज को राहत प्रदान की। डॉक्टरों के अनुसार फाइब्रॉइड महिलाओं में होने वाली एक सामान्य लेकिन गंभीर समस्या है, जिससे अत्यधिक ब्लीडिंग, पेट में दबाव, बार-बार पेशाब आना, दर्द एवं बांझपन जैसी परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। समय पर सही जांच और विशेषज्ञ उपचार मिलने पर मरीज को इन समस्याओं से राहत मिल सकती है। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस सफल सर्जरी में डॉक्टरों के साथ पूरी सर्जिकल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मिशन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य हजारीबाग एवं आसपास के लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अनुभवी डॉक्टरों एवं अत्याधुनिक सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मरीजों का विश्वास ही अस्पताल की सबसे बड़ी ताकत है।
