भव्य कलश यात्रा के साथ श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ प्रारंभ

360° Ek Sandesh Live

By Ashok Anant
जोरी(चतरा): हंटरगंज प्रखंड के ग्राम जोरी में माँ काली मंदिर में आयोजित श्री श्री 1008 श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ-सह-प्राण प्रतिष्ठा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा पुराण ज्ञान यज्ञ का कलशयात्रा धूमधाम से निकाला गया,इस अवसर पर राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी शामिल हुए एवं सभी श्रद्धालुओं को महायज्ञ की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इससे लोगों के बीच आपसी प्रेम सद्भाव एवं एकता को मजबूत बनाते हैं। यज्ञ से पूरा वातावरण शुद्ध एवं पवित्र होता है। यज्ञ केवल धार्मिक परम्परा ही नहीं बल्कि व्यक्ति के तन मन और समाज में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिलापरिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रदेव यादव, उप प्रमुख राहुल कुमार, प्रतापपुर डीलर संघ अध्यक्ष संजय माथुर, राजद युवा नेता मनिष कुमार, समाजसेवी नित्यानंद उपाध्याय, इंद्रजीत कुमार समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Spread the love