हजारीबाग : ऑर्किड मेडिकल सेंटर, रांची की ओर से शनिवार को हजारीबाग के स्टार क्लिनिक, केनरी इन होटल में पहली बार प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी विशेषज्ञ ओपीडी का आयोजन किया गया। ओपीडी में प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. नेहा मूकिम ने मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श दिया। पहली बार इस तरह की विशेषज्ञ सेवा शुरू होने से शहर एवं आसपास के लोगों में उत्साह देखा गया। ओपीडी के दौरान त्वचा और चेहरे से जुड़ी एस्थेटिक समस्याएं, बॉडी कॉन्टूरिंग, पोस्ट बर्न एवं पोस्ट ट्रॉमा रिकंस्ट्रक्शन, दाग-धब्बे, स्किन एवं सॉफ्ट टिश्यू से संबंधित समस्याओं सहित विभिन्न प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी मामलों में लोगों ने परामर्श लिया। मरीजों को बोटॉक्स, फिलर्स और आधुनिक कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गई। ऑर्किड मेडिकल सेंटर की ओर से बताया गया कि हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों में प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी विशेषज्ञ सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए इस ओपीडी की शुरुआत की गई है, ताकि मरीजों को रांची जाने की आवश्यकता न पड़े और स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ परामर्श मिल सके। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि अब यह विशेषज्ञ ओपीडी प्रत्येक महीने के चौथे शनिवार को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। इससे हजारीबाग एवं आसपास के मरीजों को लगातार विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिलेगा। परामर्श एवं पंजीकरण के लिए 6207294715 एवं 8541993777 पर संपर्क किया जा सकता है।
