भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ने विद्युत अभियंता को सौंपा ज्ञापन
अशोक अनन्त
चतरा: जिले में नौतप्पा का कहर जारी है। इस प्रचण्ड गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में भीषण गर्मी से बिजली की आस में राहत पाने का सपना भी चकनाचूर हो रहा है। बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ता परेशान हैं। विशेषकर हंटरगंज प्रखण्ड में बिजली आपूर्ति ठप है जिसको लेकर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ने विद्युत विभाग के अभियन्ता को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करनें और पर्याप्त बिजली मुहैया कराने का आग्रह किया है। ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष ने इससे किसानों को हो रही असुविधा का भी जिक्र किया है और त्वरित बिजली सुधार की मांग की है।
