केंदू पत्ता लदा पिकअप वाहन किया जब्त, माफियाओं में हड़कंप

360° Ek Sandesh Live


News by Ashok Anant

प्रतापपुर (चतरा) जिले के प्रतापपुर में वन विभाग की टीम ने अवैध केंदू पत्ता के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर आसनाही गांव में छापेमारी कर पुलिस ने बीड़ी पत्ता लोड कर रहे एक पिकअप वाहन को 16 बोरा अवैध केंदू पत्ता के साथ जब्त किया है। प्रतापपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में इन दिनों बिना किसी वैध लाइसेंस या NOC के अवैध केंदू पत्ता खरीद-बिक्री का धंधा जोरों पर है। फर्जी ठेकेदार गरीबों से कम दाम में पत्ता खरीदकर, उसे झारखंड-बिहार बॉर्डर पर सुखाते हैं और बिहार के गया (बांके बाजार) के ठेकेदारों को ऊंचे दामों में बेचकर मालामाल हो रहे हैं। इसी बीच वनरक्षी संजय कुमार को मिली गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम ने आसनाही गांव में दबिश दी।कार्रवाई के दौरान तस्कर 16 बोरा पत्ता पिकअप पर लोड कर रहे थे। वन विभाग को आता देख चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जांच में पता चला कि नई पिकअप गाड़ी हरहद गांव निवासी सुरेश यादव की है, जबकि तस्करी में सलखुआ निवासी भूपेंद्र सिंह का नाम सामने आ रहा है। वनरक्षी संजय कुमार ने बताया कि जब्त वाहन और पत्ता को वन कार्यालय लाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध कारोबारी सावधान हो जाएं, वन विभाग की पैनी नजर हर फर्जी ठेकेदार पर है। अब देखना यह है कि विभाग इस कार्रवाई के बाद अन्य सक्रिय माफियाओं पर कब शिकंजा कसता है।

Spread the love