सिक्किम में फसें गुमला के मजदूरों को रेस्क्यू कर लाया गया सही सलामत

360° Ek Sandesh Live States

Ajay Sharma

गुमला: बुधवार की रात को सिक्किम में कंस्ट्रक्शन साइट पर अचानक बादल के फटने पर बाढ़ आने से जिले से गए लगभग 100 से अधिक प्रवासी मजदूरों के फंस जाने की खबर गुमला जिला प्रशासन को मिली जिसपर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मजदूरों को सुरक्षित आज सोमवार को गुमला जिला वापस लाया गया। 

झारखंड राज्य के गुमला ,सिमडेगा एवं लोहरदगा के लगभग 120 प्रवासी मजदूर सिक्किम में काम करने गए थे जिसमें से सबसे अधिक गुमला जिले से  ( लगभग 100) मजदूर शामिल थे जो सिक्किम में आए भूस्खलन में फंस गए थे। जिसकी खबर मिलते ही उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला श्रम अधीक्षक ने सूचना प्रशासन एवं प्रवासी मजदूर केंद्र को जानकारी दी जहां से सिक्किम सरकार से सहयोग प्राप्त करते हुए सभी मजदूरों को सुरक्षित रूप से बस के माध्यम से रांची लाया गया। उपायुक्त के निर्देश पर जिला श्रम अधीक्षक ने आज स्वयं रांची खादगढ़ा बस स्टैंड जाकर वहां सभी मजदूरों का स्वागत किया एवं जिला प्रशासन द्वारा वहां से बस की सुविधा से सभी प्रवासी मजदूरों को आज सुरक्षित रूप से रांची से गुमला अपने अपने घर भेजा गया।