भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपायुक्त ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया

360° Ek Sandesh Live

By Bhaskar

हजारीबाग : स्वतंत्रता संग्राम, आदिवासी समाज की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर उपायुक्त हेमन्त सती ने माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। ‘उलगुलान’ आंदोलन के माध्यम से अन्याय, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध जो अलख उन्होंने जगाई थी,वह आज भी जनजातीय समाज और सम्पूर्ण भारतवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान उप विकास आयुक्त रिया सिंह, नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, डीपीआरओ रोहित कुमार, सहायक नगर आयुक्त ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Spread the love