मनोज नारायण भगत बने हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता

360° Ek Sandesh Live


हजारीबाग: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अनुमोदित जिला कार्यकारिणी में मनोज नारायण भगत को हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी का जिला प्रवक्ता बनाया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल के नेतृत्व में की गई। मनोज नारायण भगत को यह जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी का माहौल है। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, सक्रियता व संगठनात्मक क्षमता का लाभ कांग्रेस को मिलेगा। मनोज नारायण भगत लंबे समय से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं व संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान नगर अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को सक्रिय बनाते हुए हजारीबाग लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में बेहतर जनसंपर्क अभियान चलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। पार्टी नेतृत्व ने उनकी संगठन के प्रति प्रतिबद्धता व सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अशोक देव, प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाला, प्रदेश कोआॅर्डिनेटर विनोद कुशवाहा, संजय गुप्ता, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृष्ण किशोर प्रसाद, प्रदेश सचिव मनीषा टोप्पो, डॉ. प्रकाश कुमार, धीरज सिंह, मंटू सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय प्रजापति, एसटी सेल के जिला अध्यक्ष मुकेश पासवान, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, प्रकाश यादव, रॉकी सिन्हा सहित कई कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

Spread the love