बिलासपुर में स्वास्थ्य सेवा का नया आयाम: निरोगधाम आयुर्वेदिक औषधालय एवं एडवांस न्यूरो एवं नेचरो थेरपी सेंटर का शुभारंभ

360° Ek Sandesh Live

आयुर्वेद, न्यूरो एवं प्राकृतिक चिकित्सा के समन्वय से मिलेगा समग्र उपचार; सेवा, समर्पण और किफायती स्वास्थ्य सुविधाओं का संकल्प

सुनील चिंचोलकर
बिलासपुर/छत्तीसगढ़:
शहर के व्यापार विहार स्थित निरोगधाम आयुर्वेदिक औषधालय एवं एडवांस न्यूरो एवं नेचरो थेरपी सेंटर का शुभारंभ जनसेवा और समग्र स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में हुआ। इस केंद्र का उद्देश्य आयुर्वेद की प्राचीन एवं प्रमाणित चिकित्सा पद्धति को आधुनिक न्यूरो एवं नेचरो थेरपी के साथ समन्वित कर लोगों को सुरक्षित, प्रभावी एवं किफायती उपचार उपलब्ध कराना है।
केंद्र में लकवा (पैरालिसिस), गठिया, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, साइटिका, सर्वाइकल, नसों से संबंधित विभिन्न रोग, किडनी संबंधी समस्याएँ, अस्थमा, महिला रोग तथा अनेक प्रकार की पुरानी बीमारियों का समग्र उपचार किया जाता है। इसके साथ ही मानसिक विकारों एवं बच्चों की विशेष स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए भी आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से विशेष सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं।
संस्थान की विशेषता यह है कि यहाँ केवल रोगों के उपचार तक ही सीमित न रहकर प्रत्येक मरीज की समग्र स्वास्थ्य देखभाल, उचित परामर्श एवं जीवनशैली सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर सहित समाज के सभी वर्गों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं मानवीय स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने का संकल्प इस केंद्र की पहचान है।
केंद्र में अनुभवी चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की टीम अपनी सेवाएँ दे रही है। इनमें डॉ. मनोज (न्यूरो थेरपिस्ट), वैद्य आलोक कुलमित्र (सीनियर वेलनेस न्यूरो थेरपिस्ट), आर. एस. सराफ (एम.डी. आयुर्वेद) तथा डॉ. देवेश वनवासी (बी.ए.एम.एस.) शामिल हैं। इन विशेषज्ञों के अनुभव एवं समर्पण से मरीजों को समग्र एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
निरोगधाम आयुर्वेदिक औषधालय एवं एडवांस न्यूरो एवं नेचरो थेरपी सेंटर स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज” के संकल्प के साथ यह केंद्र बिलासपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए विश्वसनीय, सुलभ और समर्पित स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है। संस्थान के संचालक मनीष गुप्ता, वैद्य आलोक कुलमित्र (सीनियर वेलनेस न्यूरो थेरपिस्ट), सरिता सिंह एवं जयानंद महाराज (आध्यात्मिक चिकित्सक) ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य सेवा भाव के साथ लोगों को निरोग जीवन की ओर प्रेरित करना तथा आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है।

Spread the love