गारू : लातेहार के जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर गारू प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गुरूवार को गया । शिविर का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र के लोगों को उनके घर के नजदीक ही लर्निंग लाइसेंस (एलएल) एवं ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में गारू प्रखंड की बारेसांढ़, मायापुर, धांगरटोला, करवाई, कोटाम एवं रूद पंचायतों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व् यहां लर्निंग लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित आवेदन स्वीकार किए गए तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई । परिवहन विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हिट एंड रन योजना तथा गुड सेमेरिटन (सद्भावना सहायता) योजना की विस्तृत जानकारी भी दी। लोगों को बताया गया कि दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की मदद करने वाले नागरिकों को कानून के तहत संरक्षण और प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है। परिवहन विभाग ने क्षेत्र के युवाओं एवं वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। विभाग का कहना है कि ऐसे शिविरों के आयोजन से ग्रामीणों को लाइसेंस संबंधी कार्यों के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। शिविर में कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए।
