राज्यवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री इरफान अंसारी

360° Ek Sandesh Live

By Sunil

रांची: झारखंड में आंखों की बीमारी से ग्रस्त मरीजों को क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के रूप में बड़ी सौगात मिली है। रिम्स परिसर स्थित रीजनल आई इंस्टीट्यूट का विधिवत शुभारंभ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को किया। उन्होंने कहा कि रिम्स को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। अब आंखों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा. मोतियाबिंद, रेटिना सहित आंखों की विभिन्न जटिल बीमारियों का इलाज और आॅपरेशन अब इसी संस्थान में हाईटेक सुविधाओं के साथ उपलब्ध होगा। मंत्री ने कहा कि रिम्स मे जल्द ही एक और एमआरआई मशीन लगायेंगे। उन्होंन रिम्स के डॉक्टर को भी मरीजों के इलाज मे संवेदनशील बनने की सलाह दी। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि रिम्स राज्य का प्रमुख चिकित्सा संस्थान है और अच्छा कार्य कर रहा है। रिम्स-2 के निर्माण के साथ साथ रिम्स का भी विकास किया जायेगा। रिम्स का पूरा ख्याल रखा जायेगा। इसे कैसे बेहतर बनाया जाय इसके कैपस को नया स्वरूप देने के लिए रिम्स शासी परिषद की बैठक मे हम सब मिलकर प्रयास करेगें। रिम्स का रिनोवेशन करने का निर्णय लिया गया है।बहुत सारी सुविधा जो उपलब्ध नहीं है उसे उपलब्ध कराया जायेगा। आने वाले समय में और सुपर स्पेसियलिटी विभाग बनाये जायेगें। कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के उद्घाटन दौरान कहा कि अब झारखंड के मरीजों को आंख के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। रिम्स निदेशक डॉ डीके सिन्हा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेन्द्र बिरुआ ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Spread the love