रांची। भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने भारत के रक्षा मंत्रालय की ओर से सीमाओं की रक्षा व घुसपैठ को सदा के लिए समाप्त करने के लिए लगभग 15000 करोड़ रु की लगत से बनाए जाने वाले बनाए जाने वाले स्वदेशी स्ट्रोटोफेरिक एयर सीप के निर्माण के निर्णय लिए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भारत अब दुनिया के गिने चुने देशों के सुरक्षा के क्षेत्र में खड़े होने की शक्ति हासिल कर ली है,दुनिया अब इस बात को अच्छी तरह समझ रही हैं कि भारत अब बदल चुका है,भारत के ऊफऊड ने एक ऐसी युक्ति विकसित कर परीक्षण भी कर लिया है जिससे चीन की चालबाजी और पाकिस्तान के घुसपैठियों को दिल्ली में बैठ कर ही निगरानी की जा सकती है और पलक झपकते ही करवाई की जा सकती है,यह संभव हुआ है। भाजपा के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में,अब चीन और पाकिस्तान को भारत के नजरों से बचना नामुमकिन है,भारत जिस स्ट्रोटोफेरिक एयर सीप का निर्माण करने जा रहा है,जिसके नजर से चीन और पाकिस्तान का बचना बिल्कुल ही मुश्किल है,क्यों कि अब भारत का तीसरा नेत्र तैयार हो रहा है,जो सोलर ऊर्जा और चार्ज एनर्जी से संचालित होगा,यह थर्मल इमेजर दुश्मनों के हर हरकत पर 360 डिग्री पर लगभग 30 किलोमीटर के दूरी पर रहकर देख सकता है। भारत की प्राइवेट सुरक्षा कंपनियां स्ट्रोटो फेरीक एयर सीप बनाने की तैयारी में लग चुकी है,जो चीन और पाकिस्तान को होश उड़ाने के लिए काफी है,भारत अब दुश्मनों के धमकियों का केवल जबाव ही नहीं देता बल्कि दुश्मन के मान में झाक कर पहले ही काम तमाम कर देने की कुबत रखता है,अब भारत वैश्विक हालतों के बीच भारत अपने आप को सुपर पावर बनाने की ओर कदम बढ़ा दिया है,जहां भारत के सुरक्षा के क्षेत्र में परिंदा भी पैर नहीं मार सकता है अब बीजिंग से लेकर इस्लामाबाद तक के हर गतिविधि पर भारत नजर रख सकेगा,स्ट्रोटो फेरीक एयर सीप पाकिस्तान के गलत साजिश और चीन के हर चालबाजी पर इस हाईटेक एयर सीप यंत्र द्वारा महीनों तक आकाश गंगा के हवा में रहकर बिना तेल और गैस के लगातार आकाश में उड़ते हुए बॉर्डर पर नजर रख सकेगा यदि बॉर्डर पर कोई चूहा भी हिलेगा तो दिल्ली में बैठे हुआ। सेना को टीवी के माध्यम से सूचना मिल जाएगी और पलक झपकते ही सेना करवाई कर सकेगी। यह अमोघ अस्त्र भारतीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए मिल का पत्थर साबित होगा और दुश्मन देश भारत पर बुरा नजर से देखने से कम से कम हजारों बार सोचने पर मजबूर होगा।
