नगर निगम सेक्टर 7 के पार्क में न तो सीसीटीवी कैमरा, न पर्याप्त लाइट है, न ही सुरक्षा के लिए गार्ड!

360° Ek Sandesh Live


Ranchi : हरमू हाउसिंग कॉलोनी के सेक्टर 7 स्थित नगर निगम के पार्क में न तो सीसीटीवी कैमरा लगा है, न लाइट की समुचित व्यवस्था है, न तो कोई सुरक्षा गार्ड तैनात है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक सिविल ड्रेस में दो-तीन युवक वहां गेट पर तैनात दिखे। पूछे जाने पर उन युवकों ने बताया कि नगर निगम पार्क के संचालक (ठेकेदार) के अधीनस्थ कर्मी हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस दिशा में नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षद उदासीन हैं। इससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश व्याप्त है। हरमू हाउसिंग कॉलोनी के निवासियों ने इस संदर्भ में अरगोड़ा पुलिस की भूमिका पर भी सवालिया निशान लगाया है। एक बुजुर्ग ने बताया कि अरगोड़ा थाने की पुलिस दिन में कभी कभार पेट्रोलिंग वाहन लेकर गश्त लगाती है व महज खानापूर्ति कर चली जाती है। उन्होंने इस दिशा में अरगोड़ा थाने की पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया।

Spread the love