बीसीआई प्लैटिनम चैप्टर की बैठक में रेफरल बिजनेस को बढ‍़ावा देने पर जोर

Business

व्यापार में समय-समय पर नवाचार लाना चाहिए : विष्णु अग्रवाल

Eksandeshlive Desk

रांची : बिजनेस क्रिएशन ऑफ इंडिया (बीसीआई) के प्लैटिनम चैप्टर की बैठक रविवार को करमटोली स्थित सेलीब्रेशन हॉल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता चैप्टर अध्यक्ष सुनील कालरा ने की। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आपसी सहयोग और विश्वास के बल पर संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है तथा सदस्यों का व्यवसाय भी नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है। बैठक के मुख्य अतिथि न्यूक्लियस मॉल के ऑनर विष्णु अग्रवाल ने कहा कि व्यवसाय में निरंतर सफलता के लिए लगातार प्रयास करते रहना आवश्यक है। व्यापार में समय-समय पर नवाचार लाना चाहिए और ग्राहकों को बेहतर सेवा तथा गुणवत्तापूर्ण डिलीवरी देना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि आज रेफरल बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

बीसीआई के मेंटर किशोर मंत्री ने कहा कि संगठन के सदस्य एक-दूसरे का सहयोग कर सामूहिक ताकत को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार के प्रति जुनून और समर्पण सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। यदि व्यवसाय को लगन और प्रतिबद्धता के साथ किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। बैठक में सदस्यों ने आपसी नेटवर्किंग, व्यापार विस्तार और रेफरल बिजनेस को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही पिछले एक माह के कार्यों की समीक्षा की गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। बैठक में शामिल नए विजिटर्स ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय दिया और संस्था से जुड़ने की इच्छा जताई। इस अवसर पर एमडी धीरज ग्रोवर, निदेशक अजय कुमार, शिव कुमार, रमेश कुमार, प्लैटिनम चैप्टर के सचिव सुबोध कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार आर्या, संयम जैन, शालिनी कुमारी, अनामिका सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love