आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के रक्षा बंधन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि डीडीसी राज महेश्वरम
NUTAN
लोहरदगा: मुंद्रिका बैंक्वेट में चल रहे नेत्र जांच शिविर और रक्षा बंधन कार्यक्रम में फाउंडेशन की सेविकाओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत पारंपरिक नृत्य और ढोल नगाड़ों और मांदर के थाप पर किया। संकट मोचन हनुमान मंदिर से मुंद्रिका बैंक्वेट तक सभी कार्यकर्ताओं और अलग गांवों से आई सेविकाओं के समूहों ने हर्षौल्लास के साथ स्वागत करते हुए अतिथि को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। सभी सेविकाओं ने मुख्य अतिथि को रक्षा सूत्र बांधा। डीडीसी की कलाइयां राखी से पूरी तरह से भर गई। राज महेश्वरम कार्यक्रम से प्रभावित होते हुए कहा कि आरोग्य की जितनी भी सेविका बहनें हैं उनकी सदैव सहायता के लिए मैं हर समय उपलब्ध रहूंगा। आपलोगों को जब भी मेरी आवश्यकता होगी आप बेझिझक मुझसे संपर्क कर सकते हैं। डीडीसी ने सभी सेविकाओं को अपने हाथों से उपहार दिया। उन्होंने कहा कि आरोग्य के जनजातीय क्षेत्र में किए जा रहे अलग अलग कामों ने भी प्रभावित किया है। मैं पहले भी एस डी एम के रूप में यहां अपनी सेवा दी है इसलिए समझ सकता हूं कि आपलोगो का कार्य कितना लाभ दे सकता है। स्वालंबन स्वास्थ्य सेवा जैसे काम में किया जा रहा कार्य अतुलनीय है। जिला प्रशासन आपके हर जन सेवा के कार्यों में मदद देगा। नेत्र जांच शिविर के 12 लाभुकों को उनके द्वारा चश्मा दिया गया। साथ ही साथ उन्होंने आई चेकअप वैन का अवलोकन भी किया। विभिन्न विद्यालयों में भी वाहन का लाभ मिले इसको लेकर फाउंडेशन के अधिकारियों प्रयास करने को कहा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सार्जेंट मेजर मुकेश कुमार अपनी बटालियन के साथ उपस्थित रहे सेविकाओं ने उनको और साथ आए पूरी बटालियन के जवानों को भी रक्षा सूत्र बांधा। फाउंडेशन संयोजक जय प्रकाश शर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह को संस्था द्वारा किए जा रहे कामों से अवगत कराया और कहा कि आज भी बहुत से सुदूर ऐसे क्षेत्र हैं जहां स्वास्थ्य सुविधा सहित बहुत सी जरूरतों की कमी है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि इस संगठन के माध्यम से जनजातीय समूहों की सेवा करने का अवसर मिला है, मेरा प्रयास होगा कि लोहरदगा के सभी सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों तक सभी सेवाएं पहुंचा सकूँ खासकर जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में। केंद्रीय समिति से आए सभी पदाधिकारियों ने इतनी अल्पावधि में किए गए भव्य कार्यक्रम की सराहना की। जिला सचिव सुनील अग्रवाल ने सभी आए आगंतुकों का अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया और सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी ने अपना बहुमूल्य समय दिया आप सभी के आने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। प्रशासन के सहयोग और मार्गदर्शन से हमलोग और भी कार्यक्रम करेंगे। पूरे जिला समिति की ओर से उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और बताया कि पिछले 20 दिनों के जांच में अबतक 600 से ज्यादा लोगों का जांच किया जा चुका है,40 करीब मोतियाबिंद के मरीज चिह्नित किए गए हैं उनका मुफ्त में ऑपरेशन करने की व्यवस्था फाउंडेशन करेगी। अब 150 से ज्यादा लोगों को चश्मा भी दिया जा चुका है। मंच पर अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ मुकुल भाटिया, राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व निदेशक रिम्स डॉ एम एस भट्ट, नेत्र सर्जन डॉ राजमोहन, केंद्रीय सदस्य शिवशंकर साबू,संयोजक जय प्रकाश शर्मा, जिला सचिव सुनील अग्रवाल,मंदिरा गोगोई, प्रभा भट्ट, नीलू रानी,लोहरदगा संरक्षक शिव प्रसाद राजगढ़िया, नवल प्रसाद राजगढ़िया, गुप्तेश्वर गुप्ता, हीरालाल अग्रवाल, उपस्थित रहे। सभी का पूरी गर्मजोशी से अभिवादन किया गया और सभी को बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से देवेंद्र मंडल, उपाध्यक्ष संजय चौधरी, कपिलदेव मिश्रा, जीवन राज मेहता, प्रदीप साहू, विनोद कुमार, गुड्डू रॉय, राजन मेहता, मदन मोहन पांडे, संजय अग्रवाल, पवन पोद्दार, सुनील मेहता, रोहित साहू, जिला प्रचारक दीपक कुमार, रश्मि अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, विपुल तमेड़ा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
