KULDEEP KUMAR
टंडवा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टंडवा सिमरिया के रास्ते गड्ढे हो जाने के कारण आम आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रहा था। उक्त मामले को लेकर भाजपा मंडल टंडवा के द्वारा संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन से बनवाने का आग्रह किया गया था। भाजपा के द्वारा बताया गया कि अगर एक सप्ताह के अंदर रास्ता नहीं बनती है तो भाजपा के लोग बाध्य होकर आंदोलन करने के लिए तैयार हो जाएंगे। इधर आंदोलन खबर सुनते ही हाइवा एसोसिएशन के एक सदस्य अशोक महतो ने कहा की भाजपा को मैं आंदोलन करने के लिए सिखाता हूं। अशोक महतो का एक ऑडियो वायरल में धमकी भरा संदेश देते हुए कहा है कि जो रोड में आंदोलन करने के लिए उतरेगा उसे में देख लूंगा। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि अब बीजेपी आगे आती है या फिर अशोक महतो।वर्तमान परिदृश्य में भाजपा का पहल पर जिला प्रशासन के सहयोग से रास्ता को मरम्मत कर दिया गया है।
