आईसीयू में डिफिकल्ट एयरवे पर विशेष वर्कशॉप का आयोजन

Health

Eksandeshlive Desk

रांची: रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (टाटा हॉस्पिटल) में ICU एयरवे मैनेजमेंट विषय पर एक दिवसीय विशेष एयरवे वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला में देश-विदेश के विभिन्न संस्थानों से चिकित्सकों ने सहभागिता की और ICU में कठिन वायुमार्ग प्रबंधन से जुड़ी नवीनतम तकनीकों एवं व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन एवं समन्वय डॉ. रचित सिन्हा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. नितिन राज, डॉ. विकास सोनवणे, डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. रेखा दास (कटक), डॉ. गौतम शरण (डायरेक्टर), डॉ. अमितेश आनंद एवं डॉ. सचेंद्र पाल सहित विशेषज्ञ फैकल्टी ने अपनी विशेषज्ञता एवं अनुभव साझा किए।

कार्यशाला की विशेषता हैंड्स-ऑन स्किल स्टेशंस एवं सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण रही, जिसमें प्रतिभागियों को वास्तविक ICU परिस्थितियों के अनुरूप विभिन्न एयरवे तकनीकों का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को कठिन परिस्थितियों में सही समय पर निर्णय लेने, वैकल्पिक एयरवे उपकरणों के उपयोग तथा टीम आधारित रेस्क्यू रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया गया। देश के विभिन्न हिस्सों के संस्थानों से जुड़े चिकित्सकों ने भी इस कार्यशाला में भाग लेकर इसे एक राष्ट्रीय शैक्षणिक मंच का स्वरूप प्रदान किया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि कठिन एयरवे के सफल प्रबंधन में केवल उपकरणों की उपलब्धता ही नहीं, बल्कि समय पर पहचान, पूर्व योजना, उचित उपकरण का चयन, टीमवर्क और प्रभावी रेस्क्यू रणनीति मरीज की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Spread the love