बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर 11वा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मना

360°


रांची। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर आज 11वा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया । इस दिवस का मुख्य विषय स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद है। इस अवसर पर विमान पत्तन पर आयुर्वेद के डॉक्टर पारुल को बुलाया गया था जिन्होंने आयुर्वेद के तीन मुख्य बिंदु, आहार, निद्रा और ब्रह्मचर्य पर और उससे जुड़े दैनिक जीवन में अनुसरण करने लायक विभिन्न विभिन्न आदतों के बारे में विमानपत्तन के सभी कर्मचारियों को बताया गया। कार्यक्रम का समापन करते हुए विमान पत्तन निदेशक विनोद कुमार ने सभी कर्मचारियों को कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान रखने के लिए सुझाव दिए जैसे की भोजन करते समय अपने आप को ज्यादा डिस्ट्रक्शन यानी कि टीवी लैपटॉप या किसी और प्रकार के एंटरटेनमेंट में न लगाकर भोजन के स्वाद और प्रक्रिया का अनुभव करना चाहिए।

Spread the love