KULDEEP
टंडवा: प्रभात कुमार औद्योगिक नगरी टंडवा के नये थाना प्रभारी के रूप में काम करते रहेंगे। इसी के साथ इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा की विदाई अब तय माना जा रहा है।
नये थाना प्रभारी ने बातचीत में बताया कि औद्योगिक नगरी में अपराध और अपराधियों की कोई जगह नहीं है। ग्रामीणो के सेवा के लिए 24 घंटे पुलिस तत्पर रहेगी। बताया गया कि चतरा एसपी ने प्रभात कुमार पर भरोसा करते हुए टंडवा का बागडोर सौंप दिया है। चर्चा यह भी है कि प्रभात कुमार को शीघ्र इंस्पेक्टर में प्रोन्नति मिलने वाली है। बताते चलें कि सिदपा कांड में घायल होने के बाद इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा छुट्टी पर चले गये थे। इनकी छुट्टी दो माह के लिए और बढ़ा दी गयी है। लिहाजा प्रभात कुमार फिलहाल टंडवा का बागडोर संभालेंगे।
