भक्ति और उल्लास में डूबा गुजराती समाज,वैष्णो देवी मंदिर में रास गरबा और डांडिया की धूम

360° Ek Sandesh Live


रामगढ़। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल चरम पर है। शहर के हृदय स्थल झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में गुजराती समाज की ओर से भव्य रास गरबा और डांडिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार कार्यक्रम स्थल बदल गया है। पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे महिला, पुरुष और बच्चे पूरे उत्साह के साथ गरबा की थाप पर थिरक रहे हैं।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुजराती समाज द्वारा नवरात्र उत्सव धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर स्थित गरबा स्थल पर प्रतिदिन माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। इसके पश्चात रात 10 बजे से डांडिया और रास गरबा का दौर शुरू होता है। गुजराती गीतों और डांडिया की खनक से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कार्यक्रम का समापन मध्य रात्रि में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ किया जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को लेकर पूरे समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस रास गरबा उत्सव को सफल बनाने और इसमें भाग लेने वालों में मुख्य रूप से संतू भाई माणेक, महेश कोटेचा, सुनील कोटेचा, राजेश मेहता, भरत कोटेचा, सोनल कोटेचा, निधि राय मंगिया, मीना बडेरा, दीपा बडेरा, लीना बडेरा, अनिता गंगानी, दिशा कोटेचा, प्रंगना कोटेचा, विजय मेहता, रूपा मेहता, नीतू मेहता और हितेश वडेरा सहित गुजराती समाज की कई महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल हैं।

Spread the love