विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आईसीआईसीआई बैंक का नियोजन अभियान आयोजित

360° Ek Sandesh Live

विद्यार्थियों को मिलेगा 5.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज का अवसर
हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रबंधन विभाग के प्रशिक्षण व नियोजन प्रकोष्ठ की ओर से आईसीआईसीआई बैंक में नियुक्ति के लिए चयन अभियान आयोजित किया गया। इसमें बीबीए सत्र 2024-27 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बैंक में परिवीक्षाधीन पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित इस चयन प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को लगभग 5.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज का अवसर मिलेगा। चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की गई। इस अवसर पर प्रबंधन विभाग के निदेशक डॉ. एमडी मुख्तार आलम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, अनुशासन व निरंतर परिश्रम के साथ अपने करियर के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ें। डॉ. मीता रानी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. इंदर भूषण कुजूर ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love