युवक की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Crime Ek Sandesh Live

पत्थर से सिर के पिछले हिस्से पर वार करने से हुई थी मिटुन पहाड़िया की मौत, आपसी विवाद में मारपीट के दौरान हुई घटना

SUNIL KUMAR

साहिबगंज: तालझारी थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव में युवक मिटुन पहाड़िया की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 28 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को मामले के नामजद आरोपियों वारना हांसदा (19), बेटका किस्कू (करीब 19) और वीरधन सोरेन (करीब 19) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। इसी दौरान वारना हांसदा ने पत्थर से मिटुन पहाड़िया के सिर के पिछले हिस्से पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी सोनी मालतो के लिखित आवेदन पर तालझारी थाना में कांड संख्या 186/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अनुसंधान शुरू किया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।ये जानकारी गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी तालझारी थाना में दी है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी: राजमहल सर्किल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, तालझारी थाना प्रभारी नीतेश कुमार पांडेय, विकास सेठ, कन्हैया प्रसाद साह, राम सिंह बोपाई, मनीष रंजन, रंजय यादव सहित तालझारी थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

Spread the love