कुड़ु बाजार में रंगदारी व अवैध वसूली पर लगाम अब टोकन प्रणाली से वसूला जाएगा शुल्क

360° Ek Sandesh Live

​ कुड़ू/लोहरदगा: गुरूवार को कुड़ु बाजार में होने वाली अवैध वसूली पर रोक लगाने और पारदर्शी व्यवस्था कायम करने के लिए गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अंचलाधिकारी संतोष कुमार थाना प्रभारी नीरज झा लाल गुड्डू नाथ सहदेव पंचायत प्रतिनिधियों व्यापारी संगठन किसान और आदिवासी छात्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश उरांव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ​बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाजार में चुंगी की वसूली पूरी तरह नियमानुकूल होगी अब व्यापारियों और किसानों से शुल्क लेकर उन्हें अनिवार्य रूप से टोकन दिया जाएगा बिना टोकन के किसी भी प्रकार की वसूली गैर-कानूनी मानी जाएगी इसके साथ ही बाजार से दलाली प्रथा समाप्त करने और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने पर सहमति बनी अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने कहा कि इस पारदर्शी व्यवस्था से व्यापारियों का डर दूर होगा और किसान -व्यापारी दोनों के हितों की रक्षा होगी।

Spread the love