आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान

Business

Eksandeshlive Desk

मुंबई: आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (जिसे पहले आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने सोमवार को अपनी नई ब्रांड पहचान और टैगलाइन- ‘हर कल आसान’ की घोषणा की। इस इंश्योरेंस लिमिटेड के मार्केटिंग, डिजिटल और बैंकेश्योरेंस प्रमुख, श्रीनिवास बालासुब्रमण्यन ने नई ब्रांड पहचान और टैगलाइन के बारे में कहा, “आईसीआईसीआई नाम देश के लाखों लोगों के जीवन में भरोसे, मज़बूती और वित्तीय पहुंच के प्रतीक के तौर पर विशेष स्थान रखता है। पिछले 25 साल में, हमें 20 करोड़ से ज़्यादा भारतीयों के सपनों और भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करने का सौभाग्य मिला है। इस सफर के दौरान, हमने भारत की शानदार तरक्की और लोगों की उम्मीदों में आए बड़े बदलाव देखे हैं।“

उन्होंने कहा, “आज की तेज़-रफ्तार दुनिया में जटिलता और अनिश्चितता बढ़ गई है। करियर के बदलते मार्ग, बदलते पारिवारिक ढांचे, लंबी जीवन अवधि और बदलती वित्तीय प्राथमिकताओं के मद्देनज़र दीर्घकालिक योजना पहले से कहीं ज़्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है। इन अनिश्चितताओं से निपटने में जीवन बीमा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन जहां तक वित्तीय भविष्य का सवाल है उसे सुरक्षित करने का अनुभव पारंपरिक रूप से अक्सर जटिल माना जाता रहा है।“

Spread the love