KAMESH THAKUR
रांची: नरकोपी थाना क्षेत्र के मसीयातु में शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक कुआॅ में जा गिरी। जिससे चालक सहित दो लोग घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर पर दो युवक खेत जोतने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक कुआॅ में जा गिरा। जिसमें प्रकाश उरॉव 28 वर्षीय पिता अचरज उरॉव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। जबकि दुसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। नरकोपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकालने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु रिम्स भेज दिया।