रांची : संत जेवियर्स कॉलेज में खेल विभाग ने आयोजित अन्तर विभागीय हॉकी (पुरूष) टूनार्मेंट में हिन्दी विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक खेले गए मैच का फाइनल मुकाबला सोमवार को कॉलेज हॉकी ग्रांउड में खेला गया जिसमें हिन्दी विभाग ने 2-1 के अन्तर से कॉमर्स विभाग को हराकर जीता।स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. राम मुर्मू ने बताया कि इस टूनार्मेंट में कॉलेज के विभिन्न विभागों पुरुष वर्ग के 8 टीमों ने भाग लिया। कॉमर्स विभाग और हिन्दी ने फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता हिन्दी विभाग के टीम को ट्रॉफी प्रदान की और उप विजेता कॉमर्स विभाग के टीम को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूनार्मेंट के प्लेयर आॅफ द टूनार्मेंट का खिताब हिन्दी विभाग के बसिल बारला और प्लेयर आॅफ द मैच कॉमर्स विभाग के विकास मिंज को चुना गया।
