दर्जनों युवाओं ने थामा अखिल झारखंड छात्र संघ का दामन

360° Ek Sandesh Live


रांची: मारवाड़ी महाविद्यालय के परिसर में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कृष साहू के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने अखिल झारखंड छात्र संघ का दामन थामा। इस अवसर पर महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं छात्रहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा भविष्य की रूपरेखा भी तय की गई। बैठक में प्रमुख रूप से अमन साहू, सक्षम झा, राजेश सिंह, सोनू सिंह, पवन सिंह, पीयूष कुमार कृष साहू ,गौरव ,अंकित आर्चित, आर्यन ,नितेश, सहित कई अन्य छात्र उपस्थित रहे।

Spread the love