बीआईटी मेसरा में रीथिंकिंग इनोवेशन पर सिम्पोजियम का आयोजन

360° Ek Sandesh Live

News by Sunil


रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग ने रीथिंकिंग इनोवेशन: सोशल चैलेंजेस एंड साइंटिफिक फ्यूचर्सविषय पर एक दिवसीय सिम्पोजियम का आयोजन गुरूवार को हुआ । इस कार्यक्रम का उद्देश्य गंभीर सामाजिक चुनौतियों, विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य, पर बहु-विषयक संवाद को बढ़ावा देना था। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. गिरिजेश प्रसाद ने एआई की दिशा पर पुनर्विचार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एआई का विकास समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए होना चाहिए। सिम्पोजियम में प्रो. ब्रज भूषण, डॉ. रयान पॉल बेवरिज, डॉ. विमल कुमार द्विवेदी, डॉ. महाश्वेता भट्टाचार्य और अन्नपूर्णा पांडे ने व्याख्यान दिए। डॉ. सजल आशीष नाग ने मानसिक स्वास्थ्य, एआई, और सामाजिक चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की। सिम्पोजियम का आयोजन डॉ. रिया मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इसमें संकाय सदस्यों, शोधकतार्ओं, स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पेशेवरों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस सिम्पोजियम ने उभरती सामाजिक चुनौतियों के समाधान हेतु अंतर-विषयक अनुसंधान और सामाजिक रूप से उत्तरदायी नवाचार को बढ़ावा देने के प्रति बीआईटी मेसरा की प्रतिबद्धता को पुन: रेखांकित किया।

Spread the love