Eksandeshlive Desk
रांची : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि प्रसार शिक्षा विभाग की अध्यक्ष और कृषि व्यवसाय प्रबंधन केंद्र की निदेशक डॉ निभा बाड़ा 40 वर्षों की सेवा के उपरांत बृहस्पतिवार को बीएयू से रिटायर हो गयीं।
उन्होंने वर्षों तक उपनिदेशक प्रशिक्षण और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक का अतिरिक्त दायित्व भी निभाया। आधा दर्जन परियोजनाओं में प्रधान अन्वेषक और सह प्रधान अन्वेषक के रूप में कार्य किया।
उनकी सेवानिवृत्ति पर विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयों में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, वैज्ञानिकों और लम्बे समय तक उनके साथ काम कर चुके लोगों ने उनके वैज्ञानिक अवदान, प्रशासनिक क्षमता तथा मानवीय गुणों की चर्चा की और उनके सुखद और स्वस्थ भावी जीवन की कामना की।