भाजपा पिपरवार मंडल के कार्यकर्ताओं ने की बचरा छठ घाट की सफाई

360° Ek Sandesh Live Religious

पिपरवार : छठ महापर्व को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पिपरवार मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा भी बचरा छठ घाट की सफाई की गई। जिसकी शुरुआत भाजपा के भी पिपरवार मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने छठ घाट की सफाई करने के साथ किया। इसके साथ ही छठ घाट पर उपस्थित अन्य सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस सफाई अभियान में हिस्सा लिया।