भारतीय संविधान ने देश के दलित, आदिवासी एवम पिछड़ा वर्ग को बड़ी ताकत दी :अमर कुमार बाउरी

360° Ek Sandesh Live Religious


sunil Verna
रांची: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण के द्वारा रविवार को संविधान गौरव यात्रा का आयोजन रांची के तपोवन मंदिर से लेकर पुराना हाई कोर्ट अंबेडकर प्रतिमा तक निकाली गई। इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकतार्ओं ने भाग लिया। वहीं मौके पर नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मैके पर उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपनी कुबार्नी दी, तब जाकर हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई। लेकिन सही तौर पर हमें स्वतंत्रता उस दिन मिली जब हमे हमारा संविधान मिला। संविधान की जिम्मेदारी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को दिया गया। उन्होंने सभी व्यक्ति को एक समान अधिकार देकर एक समृद्ध और कुशल समाज की स्थापना की। आज संविधान के कारण ही एक साधारण व्यक्ति भी प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के पद पर नियुक्त हो सकता है। यही ताकत संविधान से हमें मिलती है। कहा कि भारत के संविधान ने देश के दलित,आदिवासी एवम पिछड़ा वर्ग को बड़ी ताकत दिया। संविधान में सबका साथ, सबका विकास समाहित है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सबको संकल्प लेने का दिन है कि हम सभी लोग मिलकर एक स्वस्थ समाज और संविधान से मिले अपने अधिकार के आधार पर देश को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रयास करें ।
आज के कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सीताराम रवि, भाजपा की प्रदेश मंत्री काजल प्रधान, भाजपा महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता, भाजपा रांची ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान, प्रदेश कार्यालय मंत्री जोगिंदर लाल, प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार, रांची महानगर युवा मोर्चा रोमित नारायन, प्रदेश शोध एवं नीति प्रभारी कमलेश किशोर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राजीव राज लाल, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी उपेंद्र राजक, बबली मिर्धा रेणुका पासवान, अंजू कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।